ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में खुलेगा कैंसर रिसर्च हॉस्पिटल
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2017 3:58:04 PM
झारखंड में खुलेगा कैंसर रिसर्च हॉस्पिटल

रांची। टाटा ग्रुप झारखंड में कैंसर रिसर्च सेंटर सह हॉस्पिटल खोलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास के आग्रह को स्वीकार करते हुए टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने इसके लिए सहमति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को इस संबंध में त्रिपाठी से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि रांची को पूर्वी भारत में अत्याधुनिक मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जो मुख्यमंत्री का संकल्प है। 
टाटा ट्रस्ट का यह कैंसर रिसर्च सेंटर सह हॉस्पिटल इस कार्य में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2017 के दौरान मुख्यमंत्री और रतन टाटा के बीच कैंसर रिसर्च सेंटर और हॉस्पिटल खोलने के विषय पर चर्चा हुई थी। इसी आलोक में मुख्यमंत्री ने नौ मार्च को रतन टाटा को एक पत्र लिखकर यहां जल्द अस्पताल खोलने का आग्रह किया। 10 मार्च को टाटा ट्रस्ट की ओर से राज्य सरकार को सहमति का पत्र भेज दिया गया। गुरुवार को ट्रस्ट के प्रतिनिधि आगे की कार्यवाही के लिए रांची पहुंचे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS