झारखंड
भाई समेत पत्रकार को मारा चाकू, दोनों गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2017 6:07:04 PM रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुर्गा मैदान के समीप एक दैनिक अखबार के पत्रकार विवेक राज और उसके बड़े भाई राजकुमार पर भुजाली से जानलेवा हमला किया गया। घटना रविवार देर रात की है। इस संबंध में विवेक ने मधुकम निवासी रिंकु चौधरी और टिंकू चौधरी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार विवेक अपने घर में था। इसी दौरान उसके भाई का स्टाफ लहरी उसके घर रात 7.30 बजे पहुंचा और कहा कि रिंकु और टिंकू दोनों भाई मुझे नंगा करके मारपीट रहे। इसके बाद विवेक अपने बुलेट से अपने बड़े भाई राजकुमार के साथ लहरी के घर जाने लगा। इसी दौरान लहरी के मोबाइल में फोन आया कि रिंकू और टिंकू उसके घर में घुंसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज कर रहे हैं । इसके बाद दोनों भाई रिंकू और टिंकू को समझाने के लिए गये।
लेकिन बीच रास्ते मुर्गा मैदान के समीप ही दोनों भाई ने बुलेट रुकवाकर विवेक पर भुजाली से हमला किया। भुजाली उसके बायां हाथ के पास कंधे पर लगी। इसके बाद बीच बचाव करने आने पर विवेक के बड़े भाई राजकुमार के सिर और पेट में वार किया। जिसके बाद दोनों भाई जमीन पर गिर गये। लहरी के चिल्लाने पर आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों भाई को घायलावस्था में रिम्स पहुंचाया। जहां रिम्स के इंमरजेंसी में इलाज के बाद दोनों को डा विनोद कुमार के वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विवेक को आठ टाके लगे है, जबकि उसके भाई राजकुमार के सिर और पेट में गंभीर चोट है। राजकुमार का सिटी स्कैन कराया गया है। डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि हमला करने वाले दोनों भाइयों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। घर में ताला बंद कर सभी भाग गये है। दोनों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।