ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दो अफीम तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2017 5:47:14 PM
दो अफीम तस्कर गिरफ्तार

 रांची/खूंटी । खूंटी पुलिस ने मूरहू थाना क्षेत्र के कोजरोंग गांव से दो अफीम तस्करों को चार किलो 500 ग्राम अफीम के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरहू थाना के कोजरोंग गांव के दो लोग अफीम ले कर खूंटी जा रहे हैं। इस आधार पर एसडीपीओ रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम जैसे ही मुरहू पेट्रोल पंप के पास पहुंची, दो लोग थैला लेकर हरी होटल के पीछे भागने लगे।

 पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 4 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस के हत्थे चढ़े अफीम तस्करों में चाडा मुंडा और घसिया पहान शामिल हैं। एसपी ने बताया कि दोनों कोजरोंग के रहने वाले हैं। अब तक पुलिस 20 किलो अफीम बरामद कर चुकी है। छापेमारी अभियान में मरहु के थानेदार दिनेश प्रजापति, बमबम कुमार सहित अन्य शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ रणवीर सिंह, डीएसपी विकास, आनंद लागुरी भी मौजूद थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS