झारखंड
होली में पानी बचाकर लोगों ने सार्थक काम किया : चंद्रप्रकाश चौधरी
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2017 3:04:42 PMरांची। पेयजल और स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने होली के शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातारण में संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि शांति पूर्ण तरीके से होली का सम्पन्न होना इस बात का परिचायक है कि व्यवस्था में लगे लोगों ने सार्थक प्रयास किया। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की लोगों ने जहां पानी की बर्बादी से परहेज किया, वहीं केमिकल रंगों के बजाय हर्बल रंगों का प्रयोग किया। साथ ही इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि इस बार होली में लोगों ने स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले पर्व-त्योहार में भी लोग आपसी सद्भाव को बनाए रखेंगे।