झारखंड
भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर झारखंड में जश्न
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2017 4:47:00 PM रांची। यूपी व उत्तराखंड में भाजपा के प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा में जश्न का माहौल है। पार्टी के आला नेता सहित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा कार्यालय के समक्ष ढोल नगाड़े के साथ खुशियां मनाई। सबों ने एक दूसरे को बधाई दी, रंग अबीर लगाया और मुंह मीठा कराया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि जनता ने जातिवादी राजनीति को नकार दिया है।
इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा पैदा हुई है। कल तक जो आलोचक यह कहते थे की मोदी लहर खत्म हो गयी है, उन लोगों को आत्मचिंतन करना चाहिए की आगे से वे जनता को भरमाने का काम न करें। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को यह समझ लेना चाहिए की जनता जनार्दन अब किसी के बहकावे में आनेवाली नहीं है।