झारखंड
रिम्स में इस सत्र शुरू हो सकता है डेंटल कोर्स
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2017 12:40:57 PMरांची। रिम्स अस्पताल में वर्ष 2017 और 18 में डेंटल कोर्स की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि इसी सत्र से डेंटल कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। डेंटल कोर्स की पढ़ाई होने से रिम्स से दांत के कई डॉक्टर निकलेंगे और राज्य के लोगों को सेवा देंगे। डेंटल कोर्स की पढ़ाई शुरू होने से रिम्स में रूट के नाल, दातों का प्रत्यारोपण, पायरिया सहित अन्य बीमारियों की जांच हो सकेगी। यह सिर्फ रिम्स में ही नहीं, बल्कि राज्य की कई अस्पतालों में भी हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, डेंटल कोर्स के लिए 100 सीट पर नामांकन होना है। राज्य का यह पहला सरकारी कॉलेज होगा, जिसमें डेंटल कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। इस संबंध में रिम्स के निदेशक डॉ. बी.एल. शेरवाल ने बताया कि रिम्स प्रबंधन इस दिशा में पहल कर रहा है। संभावना जताई जा रही है की वर्ष 2017 और 18 में इसकी पढ़ाई शुरू होगी।