झारखंड
आजसू छात्र संघ ने किया भगत सिंह को नमन
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 5:56:50 PMरांची, (हि.स.)। आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के 125 करोड़ भारतीयों के प्रेरणाश्रोत हैं। देश का बच्चा बच्चा देश के प्रति उनके त्याग एवं बलिदान की गौरव गाथा से प्रेरित है। नीतीश सिंह गुरूवार को शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमे भगत सिंह को जयंती तक सीमित न रखते हुए उनके बताये हुए मार्गों पर चलना चाहिए।
आजसू के रांची विश्वविद्यालय सह प्रभारी रमेश कपाड़िया ने कहा कि शेरे हिन्द भगत सिंह देश के प्रति ऐसे समर्थित महापुरुष थे, जिन्होंने युवाओं में क्रांति की चिंगारी भड़काया। वह शहीद होने के उपरांत विचार रूपी क्रांति के रूप में अमर हो गए और आज भी हम सभी भारतीय उनके देश को आज़ादी दिलाने के लिए किये गए कृत्यों के कर्जदार है। मौके पर गौतम सिंह, नितीश सिंह, साहित्य सिंह अैर राहुल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।