ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची के इस पंडाल में दिखेगा क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी 2019 का झलक
By Deshwani | Publish Date: 3/9/2017 2:26:18 PM
रांची के इस पंडाल में दिखेगा क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी 2019 का झलक

रांची। प्रगति प्रतीक क्लब किशोरगंज द्वारा इस वर्ष पूजा पंडाल के रूप में वर्ष 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्रस्तावित ट्रॉफी का प्रारूप का निर्माण कराया जा रहा है। कमल और सूर्यमुखी फूल के आकार के पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन होगा।  पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगर कर रहे हैं।  

 
निर्माण पर 9.51 लाख रुपये खर्च होंगे.रुई, बांस, बॉल, पुआल और प्लाई का प्रयोग किया जा रहा है। ऊंचाई 35 और चौड़ाई 50 फीट होगी। पूरा बजट 15 लाख रुपये का है। समिति के संयोजक नवीन चंचल व अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि ट्राफी का प्रारूप क्रिकेट प्रेमियों को देखते हुए बनाया जा रहा है। सबकी कामना है कि भारत ही अगला कप जीते।
 
कंटई (पश्चिम बंगाल) के मूर्तिकार बेंगा सेन के नेतृत्व में पूजा पंडाल में 108 भुजाओंवाली रौद्र रूपी मां दुर्गा के महिषासुर वध की झांकी बनायी जा रही है। साथ ही वक्रतुंड गणपति, कार्तिकेय, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमा भी बनायी जा रही है। प्रतिमा के निर्माण पर 1.51 लाख रुपये का बजट है। साथ ही पूजा पंडाल और उसके आसपास में धनबाद व चंदन नगर के कारीगरों द्वारा लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। इसपर करीब 2.30 लाख रुपये खर्च होंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS