रांची
पंचायत सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 3:50:03 PMरांची, (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो पंचायत सेवक इल्ताफ अहमद को चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मंगलवार को ब्यूरो के एडीजी पीआरके नायडू ने बताया कि गिरिडीह निवासी सुमन कुमार सेन ने ब्यूरो को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें पीरटांड़ प्रखंड से मुर्गी शेड निर्माण का कार्य आदेश मिला था।
संबंधित राशि भुगतान के एवज में पंचायत सेवक चार हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांग रहे हैं। जांच कराने पर आरोप सत्य पाया गया।इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की धनबाद टीम ने छापेमारी कर पंचायत सेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 का यह 88वां और धनबाद जिले का यह 20वां ट्रेप केस है।