ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
राजीव की जयंती मनायेगी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 7:39:39 PM
राजीव की जयंती मनायेगी कांग्रेस

रांची, (हि.स.)। कांके विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयन्ती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जयंती के पूर्व शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर सद्भावना का संदेश दिया। लगभग 50 की संख्या में युवा कार्यकर्ता कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज परिसर पहुंचे और फलदार एवं इमारती वृक्षों का पौधरोपण किया।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा कि कार्यकर्ता रविवार को स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनायेंगे। इसके पूर्व कांग्रेस की ओर से पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें। मौके पर राकेश सिंह, कुमार कौशल, संतोश कुमार, दिनेश उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS