ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
रांची
सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर दिया जोर
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 6:52:29 PM
सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर दिया जोर

रांची, (हि.स.)। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार प्रतिदिन विकास का कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को बेहतर सुविधा मिले और जनता को परेशान नहीं होना पड़े। सीपी सिंह बुधवार को वार्ड नम्बर 37 में विद्यानगर में दो किलोमीटर बनने वाली सड़क और नाली का शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे। इसके लिए एक करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आयेगी। सीपी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए वह प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही हो, इसका ख्याल रखें। क्योंकि कार्य की गुणवत्ता पर ही सड़क एवं नाली का जीवन टिका है। 

उन्होंने कहा कि कई बार इंजीनियर की लापरवाही के कारण अच्छी सड़क की जगह खराब सड़क व नाली बन जाती है। यदि इस कार्य में ऐसा हुआ, तो सबसे पहले इंजीनियर पर कार्यवाई होगी। मौके पर विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि विद्यानगर, गंगा नगर, यमुना नगर, श्री नगर सहित अन्य क्षेत्रों में घनी आबादी बसा है। यहां अभी तक जितना भी विकास हुआ वह कम है। यहां आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास के लिए और तेजी से काम होगा। इसके लिए विभागीय प्रस्तावना व कार्ययोजना बनाया जा रहा है। मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि वार्ड 37 में निगम द्वारा सबसे अधिक राशि उपलब्ध कराई गई है। अभी और राशि की उपलब्धता के लिए निगम द्वारा नगर विकास विभाग को आवेदन दिया गया है। सरकार इस दिशा में बहुत गम्भीर है। मौके पर सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा महानगर के महामंत्री केके गुप्ता, भीम पाण्डेय, वार्ड पार्षद अरूण झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS