रांची
सभी मंडलों को मिलेगा स्मार्टफोन : नीलकंंठ मुंडा
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 12:30:34 PMरांची, (हि.स.)। 71 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण पर काम कर रही है एवं बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पूर्व मंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया।
मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जिले के सभी मंडलों को जल्द ही स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर उपायुक्त मनीष रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।