रांची
नगर निगम बोर्ड की बैठक अब 26 को
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 12:29:37 PMरांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक अब 26 अगस्त को रांची नगर निगम सभागार में होगी। पहले यह बैठक 16 अगस्त को होनी थी लेकिन नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के बाहर चले जाने के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई।
बैठक की अध्यक्षता मेयर आशा लकड़ा करेंगी। यह जानकारी मंगलवार को मेयर के निजी सचिव विनोद कुमार ने दी।