ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
बहुमत के अहंकार से नहीं चलती सरकार : भगत
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 8:45:51 PM
बहुमत के अहंकार से नहीं चलती सरकार : भगत

रांची,  (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ कांग्रेस ने जो लड़ाई लड़ी थी, आज उस लड़ाई की जीत हुई है। यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि संपूर्ण विपक्ष और झारखंड की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जिन जिन बिन्दुओं को लेकर संशोधन विधेयक को वापस किया था, उस बिन्दुओं को कांग्रेस ने ही उठाया था। सुखदेव भगत गुरुवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के भारी दबाव के बाद बाध्य होकर राज्य सरकार को इस संशोधन बिल को वापस लेना पड़ा। यह जनता की जीत है और सरकार की हार है। उन्होंने कहा कि सरकार जनमानस से चलती है। बहुमत के अहंकार से सरकार नहीं चलती है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध सभी ने किया। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को विधान सभा का भी घेराव किया। जिस कारण आज सरकार ने विधान सभा में इस बिल को वापस लिया। प्रेसवार्ता में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, ज्योति मथारू सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS