रांची
सचिवालय में 12 से चार दिन तक रहेगी छुट्टी
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 11:21:34 AMरांची, (हि.स.)। झारखंड सचिवालय में लगातार चार दिन तक छुट्टी रहेगी। 12 अगस्त को शनिवार, 13 अगस्त को रविवार, 14 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी और मंगलवार को 15 स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी। चार दिनों के बाद 16 अगस्त को सभी कार्यालय में सुचारू रूप से कामकाज होगा। हालांकि राज्य सरकार ने पहले जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी 15 अगस्त को घोषित की थी लेकिन में सरकार ने समीक्षा के बाद यह फैसला लिया कि एनआई एक्ट के मद्देनजर 14 अगस्त को छुट्टी दी जाए। इस सम्बंध में कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।