ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए 9 को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 6:28:34 PM
कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए 9 को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह

 रांची, (हि.स.)। विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को प्रदेश कांग्रेस की ओर से विधानसभा का घेराव किया जाना है। इस घेराव में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भी शामिल होंगे। विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए सिंह सात या आठ अगस्त को रांची पहुंचेंगे।

बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करने के लिए आरपीएन सिंह को यहां का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस करीब तीन-चार गुटों में बंटी हुई है। कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू और धीरज साहू आदि गुट हैं। इन सबको एकजुट करने की जिम्मेदारी आरपीएन सिंह को सौंपी गई है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेतृत्व ने आरपीएन सिंह को इस दिशा में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 
 
पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के नेतृत्व को लेकर प्रदेश के कई नेताओं ने सवाल भी खड़ा किया था। इसे लेकर कई नेता दिल्ली भी गए थे और केंद्रीय नेतृत्व को इसकी जानकारी दी थी। बताया जाता है कि इन सभी बातों को आरपीएन सिंह को भी बताया गया है। आरपीएन सिंह विधानसभा घेराव में शामिल होने के बहाने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे जिसमें कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट रहने का गुर भी सिखाएंगे। हालांकि इससे पूर्व भी आरपीएन सिंह रांची आए थे और उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिया था कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी नहीं चलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करें।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS