ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
नौ से भाजपा का संकल्प से सिद्धि महाभियान की शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 12:49:20 PM
नौ से भाजपा का संकल्प से सिद्धि महाभियान की शुरुआत

रांची, (हि.स.)। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अगस्त क्रांति दिवस नौ अगस्त से संकल्प से सिद्धि महाभियान की शुरूआत कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जिस प्रकार से 1942 से 1947 का दौर भारत की आजादी के लिए संकल्प सिद्धि का वर्ष था। इसकी तर्ज पर आजादी के 75वीं वर्षगांठ को 2022 में मनाने के लिए 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस को संकल्प पर्व के रूप में मनाया जाएगा। प्रकाश ने कहा कि नया भारत के निर्माण को पूर्ण करने के लिए हर नागरिक को देश के प्रति संकल्पित होने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर भाजपा जन-जन तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचेगी। पांच-छह अगस्त को सभी जिलों में जिला कार्य समिति की बैठक निर्धारित की गयी है। जिसमें विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को प्रत्येक जिलों में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं, चित्रों पर मार्ल्यापण के साथ शाम को मशाल जुलूश निकाला जाएगा। इसी प्रकार 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनन्दन किया जायेगा। साथ ही 14 अगस्त की संध्या राष्ट्रगीत संध्या के रूप में आयोजित होगी। जिसमें देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता, राष्ट्रभक्ति फिल्मों का प्रदर्शन आदि कार्यक्रम निर्धारित हैं। 15 अगस्त ध्वजारोहन के बाद संकल्प पर्व के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें हर नागरिक से राष्ट्र के लिए एक संकल्प लेने का आग्रह किाया जायेगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS