रांची
माओवादी के बंद का झारखंड में दिखा मिलाजुला असर
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 4:39:43 PMखूंटी, (हि.स.)। भाकपा माओवादियों द्वारा गुरुवार को आहूत बिहार-झारखण्ड बन्द का खूंटी जिले में मिला जुला असर रहा। बन्द के कारण यात्री और मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
तोरपा रनिया कर्रा मुरहू अड़की जैसे कस्बाई इलाकों में बैंक पोस्ट ऑफिस आदि भी बंद रहे। ऑटो व अन्य छोटे वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। बन्द के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बन्द को देखते हुए पुलिस ने गस्ती तेज कर दी है।