ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
लाखों की ठगी करने वाला सिपाही गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 4:44:34 PM
लाखों की ठगी करने वाला सिपाही गिरफ्तार

रांची,(हि.स.)। पलामू पुलिस ने पुलिस बहाली में ठगी करने वाले जैप-8 के सिपाही संतोष कुमार सिंह को धनबाद से गिरफ्तार किया है। एसपी इंद्रजीत महथा ने सोमवार को बताया कि संतोष वर्ष 2005 में जैप में सिपाही के रूप में बहाल हुआ था। वह वर्ष 2011-2016 में पुलिस में बहाली कराने के नाम पर छह लड़कों मोहम्मद इकबाल अली 8.85 लाख, उपेंद्र राम से 75 हजार, अखिलेश कुमार ठाकुर से 75हजार, अभय कुमार सिंह से एक लाख, रंजन कुमार से एक लाख और अजय कुमार सिंह से 3.40 लाख रुपए चेक के माध्यम से अपने खाते में जमा कराया था। इस संबंध में एक जुलाई को एनआईए एक्ट के तहत लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। सूचना के बाद एसपी इंद्रजीत महथा ने एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी सिपाही संतोष कुमार सिंह को धनबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में इसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS