ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
अच्छी बारिश से धन रोपनी में तेजी
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 5:21:54 PM
अच्छी बारिश से धन रोपनी में तेजी

रांची,  (हि.स.)। राज्य में जुलाई माह में अच्छी मानसूनी बारिश के बाद किसानों ने खेतों में धान रोपनी का काम तेज कर दिया है। राज्य कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 1 लाख 13 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रोपनी का काम पूरा हो चुका है। वहीं दलहन, तिलहन, मकई भी अब किसानों ने लगाना शुरू कर दिया है।

अच्छी मानसूनी और रोपनी के चलते ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को मौसमी रोजगार के साधन उपलब्ध हो गए हैं। इस कारण किसान के साथ साथ कृषक मजदूर भी बेहद प्रसन्न हैं। महिला कृषक मजदूर का कहना है कि वो एक दिन में 2 से 4 खेतों में धान रोपनी का काम करती हैं। इसमें उन्हें एक दिन के धान रोपनी के लिए करीब 150 रुपए मिलते हैं। महिलाएं सुबह से ही खेतों में धान रोपनी के लिए निकल पड़ती हैं। इसके बाद घर जाने में उन्हें शाम हो जाती है। महिला कृषक मजदूर ने कहा कि इस काम के लिए बच्चों को भी एक दिन के करीब 50-100 रुपए मिल जाते हैं।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS