झारखंड
सीपी सिंह से मिला श्रमिक संघ का प्रतिनिधि मंडल
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2017 7:22:50 PMरांची, (हि.स.)। झारखंड राज्य विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष भानु कुमार के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संघ ने अपनी मांगों से मंत्री को अवगत कराया। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि संघ के लोग पिछले 64 दिनों से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। लेकिन अभी तक सरकार और न ही विभाग की तरफ से कोई पहल की गयी है। उन्होंने बताया कि संघ की मांगों में स्थायीकरण करने और ठेकेदारी प्रथा खत्म करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री सिंह ने आश्वासन दिया है कि वह इस मांग को मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष रखेंगे।