ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बड़ा तालाब में विवेकानन्द की प्रतिमा का निर्माण जारी : बाउरी
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 6:52:24 PM
बड़ा तालाब में विवेकानन्द की प्रतिमा का निर्माण जारी : बाउरी

रांची, (हि.स.)। रांची के बड़ा तालाब के मध्य में 16 करोड़ की लागत से स्वामी विवेकानन्द की 33 फीट प्रतिमा एवं पुल निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है जिसे सितम्बर 2017 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। राज्य के उभरते खेल प्रतिभाओं को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए उच्च कोटि का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए रांची में सेंटर ऑफ एक्सलेन्स की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। यह बातें राजस्व, निबंधन, पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को सूचना भवन में पत्रकारोंं से कही। 

उन्होंने कहा कि युवा गतिविधि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में तीरंदाजी एवं हॉकी तथा वित्तीय वर्ष 2018-19 में बैडमिंटन और फुटबॉल के लिए सेन्टर ऑफ एक्सलेन्स स्थापित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 26 आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों में लगभग 700 एवं 85 डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्रों में लगभग 6000 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के अन्तर्गत विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने पहली बार 2015-16 एवं 2016-17 में राज्य के खिलाड़ियों ने 58 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक एवं 70 कांस्य पदक प्राप्त किया है। राज्य सरकार और सीसीएल के संयुक्त उपक्रम जेएसएसपीएस द्वारा खेल अकादमियों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 178 बच्चों का चयन वर्ष 2015-16 में और 2016-17 में 100 बच्चों का चयन किया गया है। 
उन्होंने कहा कि इन बच्चों के लिए उच्च कोटि के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। इन सभी खिलाड़ियों को ओलम्पिक 2024 के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को बीमारी के ईलाज, आधुनिक उपकरण के क्रय, प्रतियोगिता में भागीदारी, खिलाड़ियों के मृत्यु उपरान्त परिवार को आर्थिक सहायता के लिए 2015-16, 2016-17 और 2017-18 के लिए कुल 1,22,80,895 रुपये की निधि उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला देवघर में कांवरियों की सुविधा के लिए पहले चरण के तहत क्यू कम्पलेक्स की शुरुआत की गयी है। इस भवन के निर्माण से अब श्रद्धालुओं को जलार्पण में सुविधा होगी, साथ ही भीड़ भी नियंत्रित रहेगी। दूसरे चरण का क्यू कम्पलेक्स का कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा। 
उन्होंने कहा कि देवघर में फूड क्राफ्ट संस्थान की स्थापना के लिए भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस संस्थान की स्थापना पर कुल 20.66 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति का गठन किया गया है। इसते तहत स्थानीय स्तर के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए समिति के अध्यक्ष को 21 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों को श्रावणी मेला की शुभकामनाएं दी और इस वर्ष बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से रांची के ब्रांबे में होटल प्रबंधन संस्थान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, आगामी शैक्षणिक सत्र में इस संस्थान में पठन–पाठन प्रारंभ कर दिया जायेगा। कौशल विकास योनान्तर्गत हुनर से रोजगार कार्यक्रम के तहत 18-28 आयु वर्ग के युवक, युवतियों को होटल प्रबंधन से संबंधित व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक कुल 1686 अभ्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 
बाउरी ने बताया कि श्रावणी मेला (देवघर–दुमका) का प्रबंधन तथा संचालन के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार का गठन किया गया है। मेला के प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकार को आवश्यकतानुसार अनुदान दिया गया है। पतरातू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 68,36,57,000 रुपये की स्वीकृति दी गयी है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2019-20 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा से संबंधित स्थलों–उलिहातु एवं डोम्बारीबुरू का सम्पूर्ण पर्यटकीय विकास की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही गिरिडीह जिला के जलीय सूर्य मंदिर का सौन्दर्यीकरण कार्य की स्वीकृति भी प्रदान की गयी है जिसका कार्य प्रगति पर है। 
उन्होंने कहा कि राज्य में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय में सुबह-सवेरे कार्यक्रम का सप्ताहिक आयोजन किया जाना है। वर्तमान में राज्य के नौ जिलों में इसका संचालन किया जा रहा है आने वाले वर्षों में अन्य जिलों में भी इसे शुरू किया जायेगा। झारखण्ड कला मंदिर होटवार रांची में गायन, वादन एवं नृत्य के 11 विद्याओं का प्रशिक्षण प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दी जाती है। कलाकारों के लिए यहां छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सरकार कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। राज्य सरकार ने आड्रे हाउस में महात्मा गांधी की प्रतिमा को लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही यहां साउण्ड प्रूफ, उच्च तकनीकी का साउण्ड सिस्टम के प्रेक्षागृह निर्माण एवं कॉफी हाउस शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि आड्रे हाउस का संरक्षण एवं विकास का कार्य किया गया है तथा यहां आर्ट गैलरी के रूप में इसे विकसित किया जा रहा है। राज्य के नौ जिलों में वर्तमान में शनि पर्व का आयोजन साप्ताहिक रुप से किया जा रहा है। जल्द ही अन्य जिलों में भी इसे शुरू किया जायेगा। राज्य के अन्य महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण एवं विकास का कार्य किया जाना है। इसके तहत पलामू किला, राजमहल का किला, ईचाक मंदिर समूह, ईटखोरी के संग्रहालय निर्माण एवं संरक्षण, नवरत्नगढ़ किला, टांगीनाथ मंदिर, सरायकेला आदि का संरक्षण एवं विकास कार्य किया जाना है। जल्द ही इन जगहों पर कार्य शुरू किया जायेगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS