झारखंड
किसान आत्महत्या को देखते हुए कांग्रेस पार्टी कर सकती है आंदोलन
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2017 3:57:11 PMरांची, (हि.स.)। राजधानी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों किसानों की आत्महत्या के सिलसिले को देखते हुए कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के विचार में है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेगी। हालांकि पार्टी के नेता बातचीत कर इसकी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही आगे रही है, लेकिन वर्तमान सरकार से किसानों को कुछ भी लाभ नहीं मिल रहा। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगी। अगर सरकार किसानों को जल्द कृषि से सम्बंधित सुविधाएं नहीं देती है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिस कारण सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।