झारखंड
शिवगंगा से युवक का शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2017 4:18:12 PMरांची, (हि.स.)। देवघर के शिवगंगा से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक का नाम मंथन कुमार उर्फ प्रशांत बताया जा रहा है। वह बेगूसराय का रहने वाला है। युवक रविवार सुबह 4.30 बजे स्नान करने के दौरान डूब गया था। उसके साथ बेगूसराय से सात लोग देवघर में पूजा अर्चना करने आए थे। जिनके बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।