ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था 27 को
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 5:41:24 PM
अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था 27 को

रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची से हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी तादात में पवित्र अमरनाथ की यात्रा पर लोग जाएंगे। मिकेश कोठारी के नेतृत्व 27 जून को रांची रेलवे स्टेशन से 16 यात्रियों का दल रवाना होगा। जत्था गरीब रथ से रवाना होगा। इस यात्रा में बाबा अमरनाथ के साथ-साथ मां वैष्णो देवी और शिवखोरी के दर्शन भी किए जाएंगे।
समुद्रतल से 14,400 फीट की ऊंचाई पर बाबा बर्फानी के गुफा में पहुंचने का रास्ता 16 किलोमीटर संकरी पहाड़ी पर पैदल की जाती है। इसमें ढाई किलोमीटर का ग्लेशियर भी है। अमरनाथ की यात्रा करने के बाद यह दल छह जुलाई को लौटेगा। विदित हो कि 29 जून से पवित्र अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS