झारखंड
रांची रथयात्रा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 4:31:07 PMरांची, (हि.स.)। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रविवार को सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पास लगे मेले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं। भगवान रविवार ही रथ पर सवार होकर बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी जायेंगे। रथ यात्रा मार्ग को खाली रखा गया है।
मौसीबाड़ी पहुचंने पर पूजा अर्चना होगी। भागवान नौ दिन अपने मौसी के घर रहेंगे। उसके बाद चार जुलाई को मंदिर लौटेंगे। मेले में टावर झूले, ब्रेक डांस झूले, ड्रैगन झूले व मौत का कुआं लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। साथ ही लोग मेले में लजीत व्यंजन का भी लुप्त उठा रहे हैं। रांची के इस ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बंगाल, उड़ीसा, बिहार और यूपी से भी लोग आते हैं।