झारखंड
ओलम्पिक दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 6:38:32 PMरांची, (हि.स.)। ओलम्पिक दिवस पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में झारखण्ड पुलिस और साईं रांची की टीम ने हिस्सा लिया। यह जानकारी हॉकी संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सीसीएल के सीईओ आलोक कुमार ने किया। श्री कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। मौके पर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार, जयकुमार सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थिात थे।