झारखंड
श्रमिक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष से
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 7:08:36 PMरांची, (हि.स.)। स्थायीकरण और ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर बीते 45 दिनों से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। इस क्रम में गुरुवार की सुबह हड़ताल पर बैठे कर्मियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रभाकर चौबे और युवा नेता नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में झारखंड राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद से मिला। साथ ही अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर राकेश प्रसाद ने कहा कि आपके मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलेंगे। साथ ही संघ की समस्याओं के समाधान का आग्रह करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष भानु कुमार, महामंत्री तारकेश्वर यादव, अभिजीत कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/शंकर