ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
हर घर में 2018 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य : रघुवर
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 5:49:33 PM
हर घर में 2018 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य : रघुवर

रांची,  (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब से उन्होंने सत्ता संभाली, राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता में रहा है। राज्य में राजनीति अस्थिरता के कारण बिजली व्यवस्था की आधारभूत संरचना के लिए पर्याप्त काम नहीं हुए थे। सबस्टेशन, ट्रांसफार्मर, ट्रांसमिशन लाइन आदि की भारी कमी थी। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अलग-अलग निगम बनाये। प्रोफेशनल तरीके से उन्हें चलाने के लिए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की गयी। इसके बाद राज्य में बिजली की आधारभूत संरचना सुधारने का काम शुरू किया गया। जल्द ही लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। 

दास बुधवार को प्रोजक्ट भवन में झारखंड ऊर्जा विकास निगम और उसकी अनुषंगी कंपनियों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के हर घर में वर्ष 2018 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारी सरकार लोगों को निर्बाध और क्वालिटी बिजली देने के लिए संकल्पित है। इस लक्ष्य को समयबद्ध और चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग में मानव बल की कमी को दूर करने के लिए आज पांच विभिन्न पदों पर 589 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं। अगले माह और लोगों को नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। 
उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी विभागों में मानव बल की काफी कमी है। वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की गयी थी। इस कारण नियुक्तियां नहीं हो पा रही थीं। हमारी सरकार ने स्थानीय नीति परिभाषित की। इसका लाभ यहां के लोगों को हुआ। आज चयनित 589 लोगों में 169 अनुसूचित जनजाति, 65 अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के 142 छात्र हैं। 19 दिव्यांगों का भी चयन हुआ है। अगले माह लाइनमैन और स्वीचबोर्ड ऑपरेटरों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। इसके बाद विभाग में पर्याप्त मानवबल उपलब्ध होगा। 
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि व्यक्ति की पहचान पद से नहीं कर्म से होती है। ऐसा काम करें कि लोग सदियों तक आपके काम की मिसाल दें। ईमानदारी और लगन से काम कर राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े, वंचितों तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा करें। बिजली मिल जाने से ही लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगेंगे। आज के तकनीकी युग में बिजली की जरूरत और ज्यादा बढ़ गयी है। आज अपना काम ईमानदारीपूवर्क करना ही देश सेवा है। अनुशासन में रहकर काम करें। भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के सचिव नीतीन मदन कुलकर्णी ने कहा कि 589 चयनित छात्रों में 87 सहायक अभियंता, 22 लेखा पदाधिकारी, 130 कनीय अभियंता, 200 कनीय लेखा लिपिक व 150 कार्यालय सहायक हैं। इसके पहले तीन मार्च 2016 को 500 पदों के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था। आज की नियुक्ति में आदिम जनजाति समूह से सहायक अभियंता के पद पर एजरा विजय माल्टो का चयन किया गया है, जो सौर पहाड़िया परिवार से है। कनीय लेखा लिपिक के पद पर राजेश बेंग (असुर) और मथुरा सबर (सबर) का चयन हुआ है। माल पहाड़िया परिवार से आनेवाले मनु पहाड़िया का चयन कार्यालय सहायक के पद पर हुआ है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS