झारखंड
लाभुकों के नाम की रजिस्टर में हो इंट्री : श्वेता गुप्ता
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 7:19:57 PMरांची, (हि.स.)। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत योजनाओं से संबंधित (प्रशिक्षण) कार्यशाला का आयोजन शनिवार को समाहरणालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्वेता गुप्ता कर रही थीं। इस कार्यक्रम में सर्वे के दौरान लाभुकों से संबंधित विवरणी पत्र कैसे भरा जाना है, के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि सर्वे के दौरान लाभुकों के नाम रजिस्टर में भी इंट्री किया जाय तथा प्रत्येक तीन दिनों में सर्वे से संबंधित प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध करायें। कार्यक्रम में सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बीपीआरओ, तथा कंप्यूटर ऑपरेटर विशेष रुप से उपस्थित थे।