ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राज्य पुलिस खेलकूद 19 से, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 6:56:27 PM
राज्य पुलिस खेलकूद 19 से, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

रांची,  (हि.स.)। 13वीं राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2017 का उद्घाटन 19 जून को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी। प्रतियोगिता 19 से 23 जून तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 14 खेल आयोजित किए जाएंगे। इनमें हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, वुशु, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और योगा शामिल है। प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर होगा।
उक्त बातें शनिवार को डीआइजी जैप सुधीर कुमार झा ने प्रेस वार्ता में कहीं। झा ने कहा कि प्रतियोगिता में 9 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, कोयला क्षेत्र, पलामू क्षेत्र, संथाल परगना क्षेत्र, कोल्हान क्षेत्र, रेल, अपराध अनुसंधान विभाग, विशेष शाखा, निगरानी, जैप, आइआरबी, सीआईएसएफ, झारखंड जगुआर, पीटीसी हजारीबाग, जेएपीटीसी पदमा, नेटरहाट, टीटीएस जमशोदपुर की टीम हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 1100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 23 जून को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री होंगे जबकि पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद विभाग के मंत्री अमर बाउरी विशिष्ट अतिथि होंगे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS