झारखंड
केन्द्रीय विवि में गर्मी की छुट्टी अब 26 तक
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 1:11:30 PMरांची, (हि.स.)। केन्द्रीय विश्वविद्यालय,झारखंड में गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी गई है। विवि में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 जून तक रहेगा। इसके पहले 18 जून तक छुट्टी थी। गर्मी को देखते हुए कुलपति ने छुट्टी बढ़ाने का आदेश दिया। विवि के रजिस्ट्रार के अनुसार नये सत्र के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 10-11 जुलाई तक होगा और कक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी।