झारखंड
चन्द्रपुरा लाइन बन्द करने का विरोध
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 6:56:31 PMरांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने चंद्रपुरा रेल लाइन का परिचालन बंद करने को लेकर सरकार की आलोचना की है। इसे लेकर कांग्रेस नेता जगदीश साहू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा है कि वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना चन्द्रपुरा लाइन को बन्द करना झारखंड की जनता के साथ अन्याय है।
केन्द्र और राज्य की सरकार जनता को कितना अहमियत देती है, इसी से साफ पता चलता है। धनबाद, झरिया, बोकारो में आज से नहीं बल्कि 60 वर्षों से जमीन के नीचे आग लगी हुई है, फिर भी रेल का परिचालन बन्द नहीं हुई। केन्द्र सरकार एक ओर बुलेट ट्रेन चलाने की बात करती है, दूसरी ओर पूर्व से जो रेल लाइन है उसे बन्द कर रही है।