रांची, (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव गुरुवार शाम रांची पहुंचे। यादव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी राज में किसान पूरे देश में आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे को बेचने की तैयारी कर रही है। राजद नेताओं के अनुसार यादव चारा घोटाले के आरसी 64 ए मामले में कोर्ट में पेशी के लिए रांची पहुंचे है। यह मामला 89 लाख 24 हजार रुपये के अवैध निकासी से जुड़ा है।