ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पुनिया के बयान की निंदा की
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 6:46:31 PM
पुनिया के बयान की निंदा की

रांची, (हि.स.)। कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया के बयान को हताशा भरा बताते हुए भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा है कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक जनता को सिर्फ घोटाला ही दिया है। कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, आदर्श घोटाला और सिर्फ घोटाला ही घोटाला देने वाली कांग्रेस सरकार को जनता ने देश से उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूरा विश्व भारत के नक्शे कदम पर चलना चाह रहा है। पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान प्रधानमंत्री ने बढ़ाया है। ऐसे में पुनिया का कटाक्ष करना यह दर्शाता है कि उनके पास कोई भी विजन नहीं है। वह सिर्फ हताशा भरी बात मीडिया के सामने रखना चाहते हैं। 

वर्णवाल ने कहा कि जहां देश में एक तरफ तरक्की हो रही है, कौशल विकास के माध्यम से लाखों नवयुवक स्वरोजगार कर रहे हैं। वही मुद्रा बैंक लोन के माध्यम से करीब सात करोड़ युवा और महिलाएं रोजगार कर रहे हैं। ढाई करोड़ महिलाओं को यहां मुफ्त में गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। वहीं 29 करोड़ खाता खुलवाकर गरीबों का एक-एक पैसा सरकार के द्वारा खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। चार करोड़ शौचालय बनाकर स्वच्छ भारत अभियान का भारत ने एक दृष्टिकोण विश्व के सामने रखा है। वहीं कांग्रेस सिर्फ अपने फायदे के लिए और अपनी अंदरुनी लड़ाई को ढकने के लिए ऐसी बातें मीडिया में करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के और झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लगातार तरक्की कर रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS