रांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को निगम सभागार में पानी बिल एवं पानी की समस्या को लेकर बैठक बुलायी गयी है। यह जानकारी मेयर ने निजी सचिव विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में पानी के बिल और पानी की समस्या को लेकर रांची वाटर सप्लाई मिसिंग लिंक के संबंध में विचार-विमर्श किया जायेगा। बैठक में नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।