झारखंड
जिला प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है किसानों की आत्महत्या: राजद
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 1:53:19 PMरांची, (हि.स.)। प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि पिठौरिया थाना अंतर्गत पांच दिन के अंदर दो किसानों की आत्महत्या करना बेहद चिंताजनक विषय है और यह प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है। रघुवर दास को सरकार मे बने रहने का कोई हक नहीं।
कर्ज से परेशान किसान बलदेव महतो उर्फ़ बासु महतो की आत्महत्या करना सरकार के उदासीन रवैया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। राजद ऐसी घटना से काफी मर्माहत है, किसानों की आत्महत्या पर राजद किसी भी हाल में चुप नहीं बैठेगी। सरकार के खिलाफ राजद जबरदस्त आंदोलन करेगा।