झारखंड
कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 1:41:29 PMरांची, (हि.स.)। बुधवार की रात पिठोरिया क्षेत्र में एक और किसान ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पिठोरिया के सुतिया अंबे गांव के किसान का नाम बासु महतो बताया जा रहा है जिसने कर्ज की वजह से आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर चुनवा उरांव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।