झारखंड
आदिवासी संघर्ष मोर्चा की रैली 29 को भोगनाडीह में
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 11:11:51 AM रांची, (हि.स.)। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ आदिवासी संघर्ष मोर्चा का रैली 29 जून को दुमका जिले के भोगनाडीह में आयोजित की गई है। इस रैली में विभिन्न आदिवासी संगठनों के सैकड़ों लोग शामिल होंगे। यह जानकारी बुधवार को मोर्चा के संयोजक सह प्रवक्ता प्रेम साही मुंडा ने दी।
उन्होंने बताया कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ 29 जून को रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 30 जून को दुमका जिले के भोगनाडीह में स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही वहां एक सभा भी किया जाएगा। सभा के माध्यम से आदिवासियों को जागरुक किया जाएगा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन से आदिवासियों का भला होने वाला नहीं है। इसके संशोधन से आदिवासियों की जमीन पर से उनका मालिकाना हक समाप्त हो जाएगा।
इन्हीं सब बिंदुओं को लेकर आदिवासी संघर्ष मोर्चा लोगों को जागरुक करेगी। साथ लोगों से आह्वान करेगी कि वह भी इस एक्ट में हुए संशोधन का विरोध करें। उन्होंने बताया कि सभा में मोर्चा के मुख्य संयोजक डॉ करमा उरांव, पूर्व मंत्री देव कुमार धान, सुनील कच्छप, राय मुनि मुंडा सहित अन्य लोग शामिल होंगे।