झारखंड
गांजा तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 5:11:33 PMरांची, (हि.स.)। हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को जब्त किया। तलाशी में पुलिस को एक पिस्टल और तीन गोलियां मिली है। एसपी अनूप बिरथरे को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा लेकर कोई तस्कर आने वाला है। इसके बाद एक छापेमारी टीम का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्तरप्रदेश के तस्कर दिनेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बरामद गांजे का मूल्य करीब एक लाख रुपये है।