झारखंड
दिल्ली में अमित शाह से मिले रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 5:40:48 PMरांची/ नई दिल्ली, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनसे झारखंड में किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की।