झारखंड
टैक्स वसूली के लिए नई एजेंसी की तलाश में निगम
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 11:04:44 AMरांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए नई एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर भी निकाला गया है। बताया जाता है कि जुलाई के अंत तक इसका टेंडर फाइनल हो जाएगा।
बताते चलें कि शहर में होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली एजेंसी 'स्पैरो सॉफ्टेक' का तीन वर्षों का कार्यकाल जून महीने में ही पूरा हो रहा है। इसलिए रांची नगर निगम अब नए सिरे से नई एजेंसी की तलाश कर रहा है ताकि वह होल्डिंग टैक्स वसूल सके। बताया जा रहा है कि इस बार नगर निगम ने नई एजेंसी के चयन के लिए कई शर्तें रखी हैं। इसके तहत, वही एजेंसी इस टेंडर में भाग ले सकती है, जिसे पांच साल टैक्स वसूलने का अनुभव हो। साथ ही, उस एजेंसी के पास मैन पावर भी हो, जिसमें 300 से अधिक लोग शामिल हों।