ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन 15 को
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 6:12:55 PM
अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन 15 को

रांची, (हि.स.)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महानगर एवं रांची ग्रामीण की संयुक्त बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और रांची ग्रामीण अध्यक्ष कृष्णा भगत ने की। बैठक में 15 जून को गुमला बख्तर साय मुंडल सिंह ऑडिटोरियम में होने वाले दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि रांची महानगर एवं ग्रामीण से कुल 500 की संख्या में जनजाति कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार द्वारा जनजाति समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं व नीतियों के संबंध में बताया जायेगा। बैठक में सुनील फकीरा कच्छप, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उरांव, अनु लकड़ा, सुमन कच्छप, आशीष बारला, जग्गनाथ भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS