ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बारिश ने खोली निगम की पोल, कई जगहों पर जल जमाव
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 10:43:00 AM
बारिश ने खोली निगम की पोल, कई जगहों पर जल जमाव

रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची में इन दिनों शहर के कई इलाकों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी के कारण कई इलाकों में लोगों का आना-जाना दुर्लभ हो गया है। वही नगर निगम के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है। मानसून से पूर्व हुई बारिश ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। 

हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर कूड़ा कचरे का ढेर देखा जा रहा है। वहीं कई इलाकों में भी जलजमाव हो गया है। शहर की मुकम्मल सफाई व्यवस्था करना नगर निगम के लिए चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में शहर की साफ-सफाई कैसे बरकरार रहे, यह निगम के लिए एक चुनौती है। हालांकि नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने मिनी ट्रांसफर स्टेशन के जरिए जिन वार्डों में सफाई कराई जा रही है, उसमें से कम से कम दो वार्डों की सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
 
वहीं राजधानी रांची में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इन स्थानों में डेली मार्केट, श्रद्धानंद रोड, कांग्रेस भवन के समीप, सहजानंद चौक, जयपाल सिंह स्टेडियम, करम टोली सहित अन्य जगहों पर पानी का जमाव हो गया है। वही इस संबंध में रांची नगर निगम के पीआरओ नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर की साफ सफाई कराई जा रही है। जल्द ही बाकी जगहों पर भी सफाई करा ली जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS