ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने दिया धरना, राज्यपाल को ज्ञापन
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:51:28 PM
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने दिया धरना, राज्यपाल को ज्ञापन

रांची, (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारियों का पेंशन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष विनोद भगत ने कहा कि मोर्चा आंदोलनकारियों की पेंशन की राशि बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। लेकिन राज्य सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द ही हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा की मांगों में आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी करने, आंदोलनकारियों के एक समान सुविधा देने, पेंशन राशि 20 हजार करने, आंदोलनकारियों के प्रशस्ति पत्र एवं पहचान पत्र देने सहित अन्य मांग शामिल हैं। धरना के माध्यम से एक प्रतिनिधिमंडल विनोद भगत के नेतृत्व में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में पहल की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में सुशीला एक्का, विमला कच्छप, रामशरण विश्वकर्मा, नियेल तिर्की सहित अन्य लोग शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS