झारखंड
नक्सली कुंदन पाहन की हुई पेशी, आरोप गठन 19 को
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:36:21 PMरांची, (हि.स.)। शंभू लाल साव की अदालत में शुक्रवार को कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन और राम मोहन मुंडा की पेशी हुई। कुंदन पाहन ने अदालत से कहा कि इस मामले में मेरी ओर से कोई भी पैरवीकार नहीं है। इसके बाद अदालत ने जिला विधिक प्राद्यिकार को पत्र लिखकर अधिवक्ता मुहैया कराने को कहा।
मामले में अदालत ने आरोप गठन की तिथि 19 जून निर्धारित की है। मामला बुंडू थाना कांड संख्या 65/2008 से जुड़ा है। मामले में सूचक विधायक के चालक नंदकिशोर यादव थे। बुंडू हाई स्कूल के एक कार्यक्रम में विधायक रमेश सिंह मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। फायरिंग में विधायक के बॉडीगार्ड शिवनाथ मिंज, शेषनाथ सिंह और हाउस गार्ड मो. खुर्शीद सहित एक छात्र को गोली लगी थी।