ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
भगवान बिरसा की राह पर चलकर बनेगा सपनों का झारखंड : राहुल गुप्ता
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:29:57 PM
भगवान बिरसा की राह पर चलकर बनेगा सपनों का झारखंड : राहुल गुप्ता

रांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल गुप्ता ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा के बताये मार्गो पर चलते हुए ही उनके सपनों के झारखंड का निर्माण कर सकते हैं। झारखंड विकास और समृद्धि की बाट जोह रहा है। ऐसे में धरती आबा के दिखाए रास्ते पर एक-एक झारखंडी युवाओं को चलना होगा तभी हम राज्य निर्माण की सार्थकता को पूरा कर पाएंगे। गुप्ता शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर डिस्टलरी तालाब स्थित उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे। समाधि स्थल पर युवा कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश सिन्हा सन्नी सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण, गरीबी एवं दासता के विरूद्ध संघर्ष करते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दिये। भगवान बिरसा शोषण एवं गरीबी से मुक्त समाज की रचना करना चाहते थे, वे अपनी संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन चाहते थे। हमारी भी यह कोशिश होनी चाहिये कि हम भगवान बिरसा के बताए रास्ते पर चलें हमारी संस्कृति अक्षुण्ण रहे। बैठक में बसंत लकड़ा बिट्टू, कुलदीप कुमार, रवि राजीव नारायण, अनिल सिंह, वेदप्रकाश तिवारी सहित अन्य शामिल थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS