ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अनर्गल बयानबाजी कर रहे हेमंत सोरेन : प्रतुल शाहदेव
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:28:54 PM
अनर्गल बयानबाजी कर रहे हेमंत सोरेन : प्रतुल शाहदेव

रांची, (हि.स.)। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विधानसभा में सीएनटी-एसपीटी पर चर्चा से भागने वाले हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री को इसी मुद्दे पर सार्वजनिक डिबेट के लिए चुनौती देने की बात हास्यास्पद है। उन्होंने सोरेन से पूछा कि जब-जब विधानसभा में इस विषय पर चर्चा हुई, तो उन्होंने और उनके दल ने सत्र का बहिष्कार कर झारखंड की जनता को छला है। विधानसभा से चर्चा से भागने वाले झामुमो नेता अब जनता को बरगलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। 

शाहदेव ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी पर चर्चा के लिए सरकार ने अपने दरवाजे खुले रखे थे। मगर विपक्ष ने हठधर्मिता के कारण उस समय चर्चा नहीं की। बल्कि जब खुद हेमंत सरकार में थे, तो उन्होंने भी संशोधन का प्रयास किया था। मगर आज वे अपनी ही बात से पलट कर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। शाहदेव ने हेमंत सोरेन को याद दिलाया कि उन्होंने 11 मार्च को हेमंत को सीएनटी-एसपीटी पर डिबेट की चुनौती दी थी। उन्होंने आज फिर अपनी चुनौती दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो दूर की बात है पहले भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता से सीएनटी-एसपीटी मुद्दे पर हेमंत सोरेन डिबेट कर लें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS