झारखंड
नगर निगम बोर्ड की बैठक 10 जून को
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 12:40:57 PM रांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक 10 जून को बुलाई गई है। यह बैठक नगर निगम सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता मेयर आशा लाकड़ा करेंगी। जबकि इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रशांत कुमार, नगर निगम के अधिकारी रामकृष्ण कुमार और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
बताया जाता है कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में राजधानी रांची में तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्य, शहर की साफ सफाई, बिजली, पानी, रोड, नाली सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। यह जानकारी शुक्रवार को मेयर के निजी सचिव विनोद कुमार ने दी।