झारखंड
लालू रांची पहुंचे, नौ मई को है पेशी
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 5:47:35 PM रांची, (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम पटना से रांची पहुंचें। राजद सुप्रीमो के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने जानकारी देते हुए बताया यादव विधानसभा अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करने के बाद नौ मई को चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में वे पेश होंगे। अदालत ने
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को नौ जून को हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। यह चारा घोटाला का नियमित मामला 64 ए/96 झारखंड के देवघर कोषागार से 97 लाख रुपए की अवैध निकासी का है।
लालू पर दर्ज चारा घोटाले के ये हैं लम्बित मामले
कांड संख्या- कोषागार- फर्जी निकासी की राशि कुल गवाह
1.आरसी 20 ए 96- चाईबासा- 37.70 करोड़- 590।
2.आरसी 38 ए 96- चाईबासा- 37.68 करोड़ 345
3.आरसी 47 ए 96- डोरंडा- 184 करोड़ 804
4.आरसी 64 ए 96- दुमका- 3.47 करोड़ 269
5. आरसी ए 96- देवघर 97 करोड 287